डीएम बंसल के प्रयासों के चलते राज्य स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली पर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली गोल्फकार्ट और e बस सेवा दे गई सुरक्षित पर्यावरण का संदेश – Indian Today 24×7

डीएम बंसल के प्रयासों के चलते राज्य स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली पर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली गोल्फकार्ट और e बस सेवा दे गई सुरक्षित पर्यावरण का संदेश

देहरादून

रविवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एफआरआई परिसर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आंगतुकों के लिए परिसर के भीतर जिला प्रशाासन द्वारा मसूरी से मंगाए गए 14 गोल्पकार्ट तथा पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक आंगतुंको के लाने ले जाने के लिए दून स्मार्ट सिट की 15 बसें तत्पर रही जिससे इस जनमानस को जाम मुक्त रह पाया। जिला प्रशासन के प्लान ने जाम की स्थिति काफी हद तक कन्ट्रोल में रही।

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर मसूरी से मंगाए गए 14 गोल्पकार्ट तैनात थे जो डीएम ने मसूरी में प्रशासक रहते क्रय किए थे कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त गोल्फकार्ट वाहन मसूरी वापस भेज दिए गए हैं।

दूसरी तरफ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों से शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बन पाए इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को राज्य स्थापना दिवस के दिन 9 नवंबर को प्रातः 5 बजे से सांय 6 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए गए थे । जिसके फलस्वरुप किसी भी निजी, कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा गया।

जिलाधिकारी बंसल के निर्देश पर टोल प्लाजा निश्शुल्क रखा गया था। टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने तथा शहर को जाम मुक्त, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने जाने को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक टोल प्लाजा को निश्शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिए गए थे।

इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला गया है। शाम छह बजे के बाद नियमित रूप से टोल कटना प्रारंभ हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *