ब्रेकिंग…हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही बस खाई में गिरी,SDRF ने 6 शव निकाले और 20 घायलो को किया रेस्क्यू, बाकी की पहचान में जुटी पुलिस – Indian Today 24×7

ब्रेकिंग…हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही बस खाई में गिरी,SDRF ने 6 शव निकाले और 20 घायलो को किया रेस्क्यू, बाकी की पहचान में जुटी पुलिस

देहरादून/ टिहरी गढ़वाल

अलसुबह हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रही एक यात्री बस गूलर पुल के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायलों को रेस्क्यू कर एम्स भेजा जा चुका है।

टिहरी गढ़वाल मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब सवा चार बजे हुआ। जब यात्रियों से भरी हुई बस अपनी रफ्तार से बद्रीनाथ की ओर बढ़ रही थी, तभी गूलर पुल के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे नदी में जा गिरी। सुबह के सन्नाटे के बीच हुए इस हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया और घायलों की चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना मुनिकीरेती के साथ ही चौकी गूलर, शिवपुरी और ब्यासी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को बुलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर जान जोखिम में डालते हुए अब तक 20 से ज्यादा घायलों को बाहर निकाला है। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। बहरहाल, घटनास्थल पर पुलिस और SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

खबर लिखे जाने तक मिली खबर के अनुसार बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसका पता लगाया जा रहा है। मौके पर मौजूद प्लस के जवान मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *