आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानो पर किया फ्लैग मार्च – Indian Today 24×7

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानो पर किया फ्लैग मार्च

देहरादून

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के संबंध में सभी अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मेंहूवाला, पित्थूवाल, हरभजवाला, बडोवाला, तेलपुर चौक आदि स्थानो पर थाने पर नियुक्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाउड हेलरो के माध्यम से आम जन को आदर्श आचार सहिंता का पालन करने तथा निर्भिक एंव निष्पक्ष होकर अपना मतदान करने की अपील की गई। साथ ही आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने वालो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *