देहरादून
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने उन्हें इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी।
एनएस बिंद्रा ने मुख्य सचिव रतूड़ी को बताया कि ट्रस्ट ने इस वर्ष निर्णय लिया है कि इस वर्ष गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।इससे पहले ही प्रशासन और ट्रस्ट मिलकर रास्ते और बाकी प्रक्रियाएं पूरी करेंगे।