देहरादून/पौड़ी/उत्तरकाशी
बुधवार को हुई बारिश ने जहां प्रदेश के राजधानी दून सहित कई जिलों का माहौल खुशनुमा बना दिया वहीं कई जगह भारी बारिश ने अफरा तफरी मचा दी है।
पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल के रसिया महादेव में भारी बारिश से अफरा तफरी मची वहीं उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के खरादी क्षेत्र में भारी बारिश से यातायात बाधित नजर आया।
भारी बारिश के बाद अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे लोगों में दहशत मची नजर आई।