हरिद्वार के निजी चिकित्सालय में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत,नवजात सुरक्षित,परिजनों के हंगामे के बीच पुलिस ने की जांच शुरू

देहरादून/हरिद्वार

प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

दोनों शव अस्पताल में ही रखकर परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए लगातार प्रदर्शन किया।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर बहादराबाद थाने समेत आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

हालांकि, इस बीच राहत की बात यह रही कि दोनों महिलाओं के नवजात बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल प्रशासन से भी जवाब-तलब करने के साथ ही परिजनों से भी बात कर रही है जिन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *