उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के जन्मदिन पर भेंट कर दी बधाई – Indian Today 24×7

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के जन्मदिन पर भेंट कर दी बधाई

देहरादून

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच कार्यकारिणी द्वारा राज्य आंदोलनकारी मंच के सलाहकार,वरिष्ठ पत्रकार एवं सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के जन्मदिवस पर बधाई प्रेषित करते हुये शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं सलाहकार रविन्द्र जुगरान एवं केशव उनियाल ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी तों वहीं संयोजक गौरव खंडूड़ी व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती के साथ प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने शाल ओढ़ाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य आन्दोलन मेँ जिस प्रकार संघर्ष किया औऱ उसके बाद पत्रकारिता मेँ बेहतरीन रिपोर्टिंग की औऱ आज सूचना आयुक्त के पद पर भी बेहतरीन कार्यों को अंजाम दें रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *