चेकिंग के दौरान बुलेट सवार हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग,पीछा कर मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार

रविवार को मध्य रात्रि में कोतवाली गंग नहर पुलिस टीम द्वारा पनियाला कट पर वाहन तथा संदिग्ध लोगो की चेकिंग के दौरान एक बुलेट सवार सिल्वर रंग नंबर यूके 07 BB 9159 को रोका गया तो उक्त बुलेट सवार द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भगवानपुर हाईवे सालियर, की तरफ भाग गया जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो उक्त बुलेट सवार पर जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान पैर पर गोली लगी जिसे घटना स्थल से तत्काल पुलिस द्वारा संयुक्त उप जिला चिकित्सालय रुड़की रवाना किया गया।

जानकारी करने पर उक्त नाम पता अभियुक्त- ओवैस पुत्र फुरकान निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंग नहर हरिद्वार।

अभियुक्त ओवैस थाना गंग नहर का हिस्ट्रीशीटर है तथा अभियुक्त पर कई मुकदमे पंजीकृत है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *