पहली बार MLC बने हैं; राम मंदिर उद्घाटन के लिए उद्धव ठाकरे को क्यों नहीं आया न्योता? सामने आई वजह

अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के लिए यूपी सरकार की अगुवाई में मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। 22 जनवरी के दिन मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त भले ही 84 सेकंड का हो लेकिन, आयोजन सप्ताहभर चलने वाला है। मंदिर ट्रस्ट ने आयोजन के लिए तमाम हस्तियों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के चीफ शामिल हैं। इस भव्य कार्यक्रम के लिए कई राजनीतिक हस्तियों ने खुद को निमंत्रण नहीं मिलने का आरोप भी लगाया है। शरद पवार के अलावा उद्धव भी उनमें शामिल हैं। इसकी अब एक वजह सामने आई है। एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने उस वजह का खुलासा किया है कि आखिर उद्धव को निमंत्रण क्यों नहीं भेजा गया?

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने राम मंदिर उद्घाटन के लिए उद्धव ठाकरे को निमंत्रण नहीं भेजने के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के लिए राजनीतिक दलों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है है। उद्धव ठाकरे की कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। इसके अलावा, वह पहली बार एमएलसी बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *