रुद्रप्रयाग के मुनकटिया में बोलेरों के ऊपर बोल्डर गिरने से 2 लोगों की दुखद मौत हुई जबकि 3 अन्य घायलो समेत SDRF ने बाकी को सुरक्षित निकाला – Indian Today 24×7

रुद्रप्रयाग के मुनकटिया में बोलेरों के ऊपर बोल्डर गिरने से 2 लोगों की दुखद मौत हुई जबकि 3 अन्य घायलो समेत SDRF ने बाकी को सुरक्षित निकाला

देहरादून/रुद्रप्रयाग

सोमवार की सुबह जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर एक मैक्स बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 11 में से 2 व्यक्तियों की मौत हुई 3 अन्य घायल हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस यात्री वाहन बॉलरों में कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही यह वाहन लैंडस्लाइड जॉन में घुसा ऊपर से भारी बोल्डर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य व्यक्ति घायल हो गए बाकी को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। SDRF जवानों ने बाकी बचे घायलों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया।

यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रहे भूस्खलनों की गंभीरता को दर्शाती है। SDRF टीम हर कठिन परिस्थिति में तत्परता से राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *