नैनीताल में ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते बड़ी ठिठुरन,प्रशासन ने ठंड से राहत को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए – Indian Today 24×7

नैनीताल में ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते बड़ी ठिठुरन,प्रशासन ने ठंड से राहत को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए

देहरादून/नैनीताल

जनपद के रामगढ़, मुक्तेश्वर और धानाचुली समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे नैनीताल शहर में ठिठुरन बढ़ गई है।

ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसे देखते हुए एहतियातन कदम उठाए गए हैं।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और जल संस्थान को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *