देहरादून
राष्ट्रपति भारत के 23 एवं 24 अप्रैल 2024 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एम्स ऋषिकेश का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद अंतर्गत एम्स अस्पताल एवं एफआरआई में प्रस्तावित कार्यक्रम में समुचित व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।