रेस्टोरेंट के किचन में सिलेंडर बदलने के दौरान हुए भीषण अग्निकांड में तीन लोग झुलसे दो स्कूटर हुए खाक – Indian Today 24×7

रेस्टोरेंट के किचन में सिलेंडर बदलने के दौरान हुए भीषण अग्निकांड में तीन लोग झुलसे दो स्कूटर हुए खाक

देहरादून

सेलाकुई के पास तेलपुर चौक के पास एक रेस्टोरेंट में एकाएक आग भड़क जाने से भीषण अग्निकांड हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेलाकुई के पास तेलपुर चौक के पास एक रेस्टोरेंट में एकाएक आग भड़क गई जिसका कारण बना रेस्टोरेंट की किचन में सिलेंडर बदलना।

इसकी चपेट में आने से रेस्टोरेंट के बाहर खड़े दो स्कूटर भी स्वाहा हो गए। जबकि इस घटना में तीन लोग भी झुलस गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका इस दौरान रेस्टोरेंट में रखा सामान और दो स्कूटर जल गए।प्रभारी एफएसओ सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में सिलिंडर बदलने के दौरान आग लगी। बताया कि इस दौरान तीन लोग मामूली तौर पर झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *