उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के प्रस्ताव पर बढ़ाई बिजली के दरें,कई घरों का गड़बड़ाया मंथली बजट

देहरादून

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद सूबे के लोगों को बिजली का जोरदार करेंट लगा है।

सूबे में बिजली के दामों में लगभग सात फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की नई दरें जारी कर दी गई हैं।

बताते चलें कि बीपीएल उपभोक्ता, स्नो बाउंड उपभोक्ता और फिक्स्ड चार्ज में फिलहाल किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

यूपीसीएल के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा मुहर लगाकर प्रति यूनिट 25 से 75 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है।

आयोग की मुहर के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को 3.40 रुपए से 7.35 रुपए प्रति यूनिट तक बढ़ोत्तरी की गई है।

इसके अलावा 100 यूनिट तक खर्च करने पर 3.40 रुपए प्रति यूनिट और 400 यूनिट से ज्यादा खर्चने पर 7.35 रुपए प्रति यूनिट और फिक्स चार्ज भी 70 रुपये से बढ़कर 85 रुपए प्रति माह हो गया है।

बिजली बिल में इस इजाफे से कई घरों का बजट गड़बड़ा गया है। इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज समेत अन्य दरों में भी बड़ा इजाफा होने से लोगों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *