उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने विशेष बैठक मे पेंडिंग चार सूत्रीय मांगो का समाधान न होने की स्थिति मे आगामी 5 जुलाई को सीएम आवास कूच का किया निर्णय

देहरादून

रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आहूत बैठक मे अपनी चार सूत्रीय मांगो के समाधान न होने की स्थिति मे आगामी 5 जुलाई, रविवार को मुख्यमंत्री आवास कूच का निर्णय लिया है।

कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर आहूत बैठक मे यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता सुलोचना भट्ट ने की एवं संचालन मंच के महासचिव राम लाल खंडूरी ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं जिलास्तरीय चिन्हिकरण समिति की सदस्य पुष्पलता सिलमाना ने कहा सरकार द्वारा चिन्हिकरण अवधि बढ़ाने का स्वागत है किन्तु चिन्हिकरण हेतु पांचवा जोड़े बिना या चिन्हिकरण समिति की सिफारिश के अनुसार चिन्हित सूची जारी किये बिना इसका कोई लाभ नहीं होगा..वर्ना चिन्हिकरण तिथि बढ़ाने या समिति बनाने का कोई फायदा नहीं होगा और तिथि ऐसे ही पूर्व की भांति बिना कोई सूची जारी हुए समाप्त हो जाएगी। टिहरी से आये राजेंद्र बहुगुणा ने कहा की सरकार द्वारा प्रदत 10% आरक्षण के तहत समस्त चयन प्रक्रिया को पूरी करने के बाद अधिनिस्थ चयन आयोग 52 आंदोलनकारी एवं आश्रित कोटे से चयनित आंदोलनकारीयों को नौकरी नहीं दे रहा है जो की बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है।मार्च मे सचिवालय घेराव के उपरांत गृह सचिव शैलेश बगोली ने भरोसा दिया था कि दूसरी या तीसरी कैबिनेट बैठक मे इसे पास करा कर नियुक्ति दे दी जाएगी, लेकिन कई कैबिनेट बैठक हो चुकी है लेकिन इस मुद्दे का समाधान नहीं किया जा रहा है और युवा पांच माह से नौकरी का इंतजार करते करते हताश हो गए है..गणेश डंगवाल ने कहा कि प्रवर समिति द्वारा पास होने एवं विधानसभा से सर्वसम्मति से सभी चिन्हित आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितो को 10 % आरक्षण के विधेयक को राज्य पाल के हस्ताक्षर के उपरांत शासन मे आंदोलनकारी कर्मचारियो एवं उनके आश्रितो को मन माने ढंग से बाहर कर दिया.जो कि दुर्भाग्य पूर्ण है और यह आंदोलनकारीयों को आपस मे लड़ाने वाला कदम है। उन्होंने सभी 2005 के बाद नियुक्ति पाए आंदोलनकारियों को 2004 के शासनादेश के अनुसार पेंशन के दायरे मे लाने की मांग की जिनकी संख्या बहुत सिमित भी है..

बैठक के अंतमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले 15 दिन मे मुख्यमंत्री मंच प्रतिनिधि मंडल को वार्ता हेतु बुलाये एवं उक्त मांगो का समाधान कर अपनी घोषणाओ को अमली जामा पहनाकर धरातल पर लागू करवाएं.अन्यथा आगामी 05 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास कूच /घेराव किया जायेगा.जिसमे प्रदेश भर के समस्त आंदोलनकारियों एवं उनके सघठनों को लाम बंद किया जायेगा।

बैठक के अंत मे मुज़फ़्फ़रपुर नगर गोली कांड मे सीबीआई की गवाह श्रीनगर की वरिष्ठ आंदोलनकारी श्रीमती विमला कोठियाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

बैठक को सम्बोधित करने वालों मे उपरोक्त के अतिरिक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिँह नेगी, प्रदेश महासचिव राम लाल खंडूरी, पुष्पलता सिलमाना, सुलोचना भट्ट, चंद्र किरण राणा, मनोज नौटियाल,राजेंद्र बहुगुणा, मोहन सिंह रावत, प्रताप सिँह रावत, गणेश डंगवाल, हरी सिँह मेहर, सुधीर नारायण शर्मा, वीरेंद्र सिँह रावत, क्रांति अभिषेक, सावी नेगी, विजय बलूनी, मनोज सिंह रावत, गुरदीप कौर, विनोद असवाल आदि प्रमुख से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *