निर्माणाधीन मकान के चारों ओर पानी भरने से फंसे मकान में काम कर रहे दो लोगों को SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून/हरिद्वार

वीरचंवार 9 जुलाई को लगातार हो रई बारिश के कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था।ऐसे में अचानक मकान के चारों ओर पानी बढ़ने से लक्सर में मकान में काम कर रहे दो लोग फंस गए। जिनको SDRf की टीम ने सुरक्षित निकाला।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बसेड़ी, लक्सर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर हुए जलभराव के कारण दो व्यक्ति बीती रात से उसमें फंसे हुए हैं तथा बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

सूचना मिलते ही SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया और जलभराव के बीच सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं, जो निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से वे पूरी रात मकान में ही फंसे रहे। SDRF की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति श्री राम, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर और संजय, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *