STF/ANTF एवं थाना सहसपुर पुलिस की एक और संयुक्त कार्यवाही में ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून

मादक पदार्थो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में दिनांक 28 जुलाई, 2026 को देर रात्री एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि निरीक्षक एवं थाना सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर एवं विकासनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान धर्मावाला चौक स्थित सांई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक जोनी सैनी पुत्र शिवराम सैनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून द्वारा औषधि विक्रय लाइसेंस प्रस्तुत किया गया, जो प्रथम दृष्टया वैध पाया गया। औचक निरीक्षण के दौरान दुकान के गल्ले के नीचे रखे एक प्लास्टिक कंटेनर से SPASMED (Dicyclomine HCL, Tramadol HCL एवं Acetaminophen) के 14 पत्ते (कुल 112 कैप्सूल) बरामद किए गए।

मेडिकल स्टोर संचालक से ट्रामाडोल युक्त कैप्सूलों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशा करने वाले व्यक्तियों को फुटकर में बेचकर अवैध लाभ कमाता था।

बिना किसी वैध अभिलेख के ट्रामाडोल युक्त नशीले कैप्सूलों का अवैध भंडारण एवं विक्रय किए जाने के कारण अभियुक्त जोनी सैनी को बजे सांई मेडिकल स्टोर, धर्मावाला चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों एवं आपूर्ति श्रृंखला की विस्तृत जांच की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

जोनी सैनी पुत्र शिवराम सैनी

उम्र – 37 वर्ष

निवासी – धर्मावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून।

*बरामदगी*

SPASMED (ट्रामाडोल युक्त) के 14 पत्ते (कुल 112 कैप्सूल)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड से संपर्क करें। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एसटीएफ/एएनटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536

एसटीएफ टीम….

निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा

औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी

उ0नि0 दीपक मैठाणी

अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौहान

अ0उ0नि0 प्रेम प्रकाश कोठारी

का0 रवि पंत

का0 दीपक चंदोला

का0 दीपक नेगी

का0 प्रशान्त चौहान

देहरादून पुलिस…

अ0उ0नि0 प्रेम प्रकाश कोठारी

का0 सचिन कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *