देहरादून
उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने उन्हें 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह निर्णय सीएयू की अपेक्स काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने उन्हें 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह निर्णय सीएयू की अपेक्स काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
प्रेमा रावत का भारतीय महिला टीम में चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से प्रदेश के युवा क्रिकेटरों, विशेषकर बेटियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा ने प्रेमा रावत की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका भारतीय टीम में चयन पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है।
उन्होंने कहा कि प्रेमा की सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों और विशेष रूप से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। सीएयू खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और हरसंभव सहयोग देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
सचिव किरण रौतेला वर्मा ने सीएयू की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने प्रेमा रावत को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।