बीएम हुंडई शो रूम में लगी आग,फायर और पुलिस की तत्परता से कोई जनहानि नहीं लेकिन शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों को पहुंचा नुकसान – Indian Today 24×7

बीएम हुंडई शो रूम में लगी आग,फायर और पुलिस की तत्परता से कोई जनहानि नहीं लेकिन शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

देहरादून

वीरवार की प्रात: कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन पर सुभाषनगर स्थित बीएम हुंडई शो रूम में आग लगने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस तथा फायर कर्मियों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, आग से शो रूम में व उसके बाहर खड़ी कुछ गाड़िया तथा अन्य सामान जल गया है, प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण शो रूम में आग का लगना प्रतीत हो रहा है, आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *