सीएम धामी भराड़ीसैण के विधानसभा सत्र में प्रतिभाग को निकल पहुंचे चमोली, आदिबद्री मंदिर में की पूजा,जगह जगह भव्य स्वागत – Indian Today 24×7

सीएम धामी भराड़ीसैण के विधानसभा सत्र में प्रतिभाग को निकल पहुंचे चमोली, आदिबद्री मंदिर में की पूजा,जगह जगह भव्य स्वागत

देहरादून/चमोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन के दौरान रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद स्थित आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय आदिबद्री मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन तथा राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।

चमोली जनपद आगमन पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *