हर्षल फाउंडेशन की दो दिवसीय महिला उत्पाद प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, फैशन शो में दीप्ति गर्ग बनी विजेता,शिवांगी रही दूसरे स्थान पर – Indian Today 24×7

हर्षल फाउंडेशन की दो दिवसीय महिला उत्पाद प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, फैशन शो में दीप्ति गर्ग बनी विजेता,शिवांगी रही दूसरे स्थान पर

देहरादून

हर्षल फाउंडेशन की ओर से आयोजित दून हस्तशिल्प बाजार में शुक्रवार को महिला उद्यमियों ने न सिर्फ अपने उत्पाद प्रदर्शित किए बल्कि फैशन शो में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

45 वर्ष से नीचे और अबोव 45 कैटेगरी में विनर और रनर अप महिलाओं को चुना गया।

वहीं शाम के सत्र में विभिन्न डांस एकेडमी के डांस गुरुओं ने अपनी प्रस्तुति दी।

कारक्रमनुसार सुबह के सत्र का उद्घाटन राज्य मंत्री कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री मधु भट्ट संस्था के पैटर्न जस्टिस राजेश टंडन विनोद श्रीवास्तव एवं संस्था की अध्यक्ष रमा गोयल ने किया।

इसके उपरांत दोपहर सत्र में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विनोद उनियाल रश्मि त्यागी रावत अनुकृति गोसाई मौजूद रही। वही कार्यक्रम जज के तौर पर बीना बोरा आलोक दास गुप्ता नियोगी एवं हनी पाठक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दो कैटेगरी रखी गई थी, जिसमें 45 वर्ष से कम में 4 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से प्रथम व दूसरे स्थान पर दीप्ति गर्ग शिवांगी वर्मा रहे । वही 45 वर्ष से ऊपर में दूसरे स्थान पर अमिता चौहान वह प्रथम स्थान पर शबनम खान रही।

कार्यक्रम में मौजूद सभी मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना कर अध्यक्ष रमा गोयल को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *