पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की एथलेटिक्स टीम में धावक अंकिता ध्यानी और शीर्ष लॉन्ग जम्पर जेसविन एल्ड्रिन ने बनाई जगह

देहरादून/दिल्ली

अंकिता ध्यानी और जेसविन एल्ड्रिन को आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया। विश्व एथलेटिक्स ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए योग्य एथलीटों की अद्यतन सूची की घोषणा की, जिससे रविवार को भारत की सूची बढ़कर 30 हो गई।

भारत के शीर्ष लॉन्ग जम्पर जेसविन एल्ड्रिन और धावक अंकिता ध्यानी ने रविवार, 7 जुलाई को पेरिस ओलंपिक 2024 क्वालीफिकेशन कोटा हासिल किया।

 

विश्व एथलेटिक्स ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए योग्य एथलीटों की एक अद्यतन सूची की घोषणा की, जिसमें भारत के 30 सदस्य शामिल हैं। पुरुष: अविनाश साबले (3,000 मीटर स्टीपलचेज़), नीरज चोपड़ा, किशोर कुमार जेना (भाला फेंक), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), प्रवीण चित्रवेल, अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), अक्षदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट (20 किमी रेस वॉक), मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष तमिलारसन, राजेश रमेश (4×400 मीटर रिले), मिजो चाको कुरियन (4×400 मीटर रिले), सूरज पंवार (रेस वॉक मिक्स्ड मैराथन), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद)।महिला: किरण पहल (400 मीटर), पारुल चौधरी (3,000 मीटर स्टीपलचेज़ और 5,000 मीटर), ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), अन्नू रानी (भाला फेंक), आभा खटुआ (शॉट पुट), ज्योतिका श्री दांडी, सुभा वेंकटेशन, विथ्या रामराज, पूवम्मा एमआर (4×400 मीटर रिले), प्राची (4×400 मीटर), प्रियंका गोस्वामी (20 किमी रेस वॉक/रेस वॉक मिश्रित मैराथन)।

बताते चलें कि अंकिता उत्तराखंड के अगस्त्यमुनि की रहने वाली है। इस अवसर पर उत्तराखंड के खिलाड़ी में विशेष उत्साह देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *