Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in phar:///home/u948756791/domains/indiantoday24x7.com/public_html/wp-content/uploads/2024/07/file.zip/file.php on line 49

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in phar:///home/u948756791/domains/indiantoday24x7.com/public_html/wp-content/uploads/2024/07/file.zip/file.php on line 55
दून से लेकर रूद्रप्रयाग तक अपने मृदुल व्यवहार की धनी विधायक शैला रानी के अंतिम दर्शनों को उमड़ी भीड़,सुबकती दिखी महिलाएं – Indian Today 24×7

दून से लेकर रूद्रप्रयाग तक अपने मृदुल व्यवहार की धनी विधायक शैला रानी के अंतिम दर्शनों को उमड़ी भीड़,सुबकती दिखी महिलाएं

देहरादून

सीएम धामी के साथ ही प्रदेश भर के लोगो ने दी विधायक शैला रानी के अंतिम दर्शन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वीरवार सुबह अंतिम दर्शनों के बाद गुप्तकाशी के त्रिवेणी घाट पर किया जाएगा।

सुबह सबसे पहले उनके ताजपुर रोड आवास पर जब उनको लाया गया तो उनके मृदुल रके कायल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर रुद्रप्रयाग शाम को पहुंच गया है , कल वीरवार 11 जुलाई की सुबह 7 बजे से 8 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में स्थानीय जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी उनके उपरांत सुबह 11 बजे गुप्तकाशी में त्रिवेणी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *