उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखंड की केदारनाथ विधान सभा से दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की आत्म शांति हेतु आयोजित की गई शोकसभा

देहरादून

उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून द्वारा क्लब अध्यक्ष अजय राणा की दिवंगत बड़ी बहन व केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की आत्मशांति हेतु शोक सभा आयोजित की गई। शोकसभा में पत्रकारों द्वारा दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य डीएस कुंवर ने कहा कि विधायक शैलारानी का यूं चले जाना उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

शोक सभा में क्लब संप्रेक्षक मनोज जयाड़ा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद पुंडीर, मंगेश कुमार, क्लब सदस्य एसपी उनियाल, राजकिशोर तिवारी, आशीष उनियाल, शुरवीर भंडारी, शिव पैन्यूली, राजेश बहुगुणा, शहजाद अली, अमित शर्मा, अमित गोदियाल,अनमोल जैन के साथ ही कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *