उत्तराखंड क्रांति दल के 45 वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन होगा भुवनेश्वरी आश्रम गैरसैण जनपद चमोली में – Indian Today 24×7

उत्तराखंड क्रांति दल के 45 वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन होगा भुवनेश्वरी आश्रम गैरसैण जनपद चमोली में

देहरादून

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के 45 वें स्थापना दिवस पर दल का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन भुवनेश्वरी आश्रम गैरसैण जनपद चमोली में सुनिश्चित हुआ है।

पार्टी के प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन एक वर्ष की क्रिया कलापों एवं गतिविधियों के साथ वित्त रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत होंगी। एक वर्ष में दल के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की जानी है तथा भावी रणनीति पर चर्चा की जानी है। राज्य के परिपेक्ष में ज्वलंत मुद्दों एवं प्रदेश के जनपक्षीय सवालों पर गहन विचार विमर्श किया जाना है। विशेषकर आगामी निकाय व पंचायत चुनाओं के लेकर दल सजग है। इन चुनाओं में दल शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर तैयारियों पर विचार विमर्श किये जायेंगे।

दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में समस्त केन्द्रीय पदाधिकारी, केन्द्रीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *