गोवा किक बाॅक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एसजीआरआरयू के छात्र अभिषेक छठे और प्रथमे आठवें स्थान पर चमके – Indian Today 24×7

गोवा किक बाॅक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एसजीआरआरयू के छात्र अभिषेक छठे और प्रथमे आठवें स्थान पर चमके

देहरादून

बपूसा गोवा में चार दिवसीय किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया।

किक बॉक्सिंग गोवा एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत 24 जुलाई से 28 जुलाई तक विभिन्न मैच आयोजित हुए। प्रतियोगिता में 28 राज्यों की टीमों ने अलग अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम धयानन्द बन्दूड़कर क्रीड़ा संकूल पेडम मपूसा गोवा में युवा खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया।

एसजीआरआरयू के स्पोर्ट्स ऑफिसर एसपी जोशी ने बताया की SGRR यूनिवर्सिटी और उत्तराखंड की टीमों के 15 खिलाड़ियों ने भी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इन खिलाड़ियों में से 2 खिलाड़ी एस जी आर आर यूनिवर्सिटी से चयनित हुए थे। एसजीआरआरयू स्कूल आॅफ योगिक सांइस एण्ड नैचुरोपैथी से अभिषेक स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ से छात्र प्रथमे ने प्रतिभाग किया।

दोनों ही छात्र पहले स्टेट लेवल में सिल्वर मेडल विनर हैं। दोनों खिलाड़ी गोवा में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे। प्रतियोगिता में अभिषेक छठे स्थान पर और प्रथमे आठवें स्थान पर रहे। उत्तराखंड से शिवानी को सिल्वर और सुमित, निष्ठा को ब्रोंज मेडल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *