सहस्रधारा की नदी में नहाते समय दिल्ली के दो पर्यटक डूबे, SDRF ने शव बरामद किए,इन दिनों नदी के पानी के करीब न जाएं – Indian Today 24×7

सहस्रधारा की नदी में नहाते समय दिल्ली के दो पर्यटक डूबे, SDRF ने शव बरामद किए,इन दिनों नदी के पानी के करीब न जाएं

देहरादून

दून के पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में पार्किंग के पास नदी के तेज पानी में नहाते हुए दो पर्यटक बह गए। बाद में एसडीआरएफ ने दोनों शव बरामद कर लिया।

बताया गया कि दोनों पर्यटक दिल्ली निवासी थेबारिश होने की वजह से नदी में पानी बढ़ा हुआ था।

गुरुवार की दोपहर सहस्त्रधारा पार्किंग के पास दोनों पर्यटक नदी किनारे नहा रहे थे। अचानक दोनों व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरे पानी में बह गए। एक व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों ने निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति लापता था।

 

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर दूसरे व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

मृतकों के नाम :

1. इंद्रपाल पुत्र रामसुख, 40 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।

2. भूपेंद्र सिंह राणा पुत्र लाल सिंह राणा, उम्र- 43 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *