डीएम सोनिका ने अधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई,स्कूलों में नर्सरी से ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी और दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने को किया निर्देशित

देहरादून

जिलाधिकारी सोनिका ने कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में उपस्थित अधिकारियों के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर खा गया कि स्कूलों में नर्सरी से ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाए ताकि उनके मन में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति चेतना बनी रहे। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी एवं सक्रियता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। विशेष स्कूलों एवं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने तथा अपने आस-पास के लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने हेतु जागरूक करने को प्रेरित किया जाए।

उन्होंने पुलिस एंव शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय रखते हुए स्कूलों कालेजों में नशामुक्ति पर कार्यशाला/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देशित किया किया जाए कि वे कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के बच्चों स्कूली अध्यापकों के माध्यम से ही नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते रहें ताकि जब बच्चे किशोर अवस्था में पंहुचे तो उनके मन में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति चेतना बनी रहे।

बैठक मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, अधि.अभि. लोनिवि, जितेन्द्र कुमार, अधि.अभि. सिंचाई दिनेश चन्द्र उनियाल, अधि.अभि. विद्युत गौरव सकलानी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त नगर निगम, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *