सीएम धामी पहुंचे नानकमत्ता गुरुद्वारे टेका मत्था फिर अपने नगला तराई आवास में जनता की समस्याएं सुन अधिकारियों को समाधान करने के दिये निर्देश – Indian Today 24×7

सीएम धामी पहुंचे नानकमत्ता गुरुद्वारे टेका मत्था फिर अपने नगला तराई आवास में जनता की समस्याएं सुन अधिकारियों को समाधान करने के दिये निर्देश

देहरादून/नानकमत्ता/नगला तराई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका व प्रदेशवाशियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डेरा कार सेवा पहुँचे जहाँ उन्होंने दिवंगत बाबा तरसेम सिंह के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जोगिंदर सिंह, निदेशक गुरवंत सिंह, प्रकाश सिंह, गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सिंह, उपस्थित थे।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियो को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपध्याय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *