थाने में बिना वीजा के रह रही बेलारूस की महिला के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज 3.5 साल से बिना वीजा के रह रही थी एक आश्रम में विदेशी महिला

देहरादून
विकासखंड पाटी के चल्थिया गांव के वनखंडी आश्रम में साढ़े तीन साल से ज्यादा समय पहले ही एक्सपायर हो चुके वीजा के बावजूद एक विदेशी महिला यहां चल्थिया गांव के एक आश्रम में रह रही थी।
आरोपी विदेशी महिला का वीजा ही नहीं, पासपोर्ट की अवधि भी दो साल पहले खत्म हो चुकी है।
पुलिस सत्यापन के बाद जांच के दौरान पकड़ में आई विदेशी महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि पाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा चल्थिया के वनखंडी आश्रम में रह रही बेलारूस की महिला ऐलीना मरचीना पर अवैध रूप से पासपोर्ट सितम्बर 2022 और वीजा जनवरी 2021 में समयावधि पूरी होने के बावजूद क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी। हालांकि महिला ने सन्यास ले रखा है और एक गाय भी पाली है। साथ ही कोई अवांछित गतिविधियों संबंधी अन्य सूचना नहीं है। अभिसूचना इकाई रीठा साहिब के प्रभारी उप निरीक्षक शिवचंद्र सिंह ने बेलारूस की महिला के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक महिला दो वर्ष से अधिक समय से गांव में निवास कर रही थी। पाटी थाने में विदेशी महिला के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विदेशी महिला के बेलारुसी रशियन भाषा में बात करने से संवाद में दिक्कत आ रही है। मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई है। महिला को न्यायालय में पेश कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *