उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा को सौंपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिजनों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी शैलजा से स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवारों की समस्याओं को कांग्रेस के 2024 चुनाव घोषणा पत्र में प्रमुख स्थान देने हेतु उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर एवं महामंत्री अवधेश पंत द्वारा एक ज्ञापन सोपा गया।

प्रकोष्ठ द्वारा प्रभारी को बताया गया की इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा भी पूर्व में वार्तालाप हो चुकी है।

यदि कांग्रेस द्वारा देश के लगभग ढाई करोड़ परिवारों की आवाज को अपने चुनाव घोषणा पत्र में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा तो निश्चित रूप से आज केंद्र और राज्यों में सत्ता सुख भोग रही भाजपा सरकार द्वारा तिरस्कृत एवं उपेक्षित स्वतंत्रता सेनानी परिवार आपके आभारी रहेंगे ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश चौहान श्रीमती आशा लाल सचिव श्री सुभाष जायसवाल आदि सम्मिलित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *