यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की नैनीताल की करोड़ो की जमीन को उत्तराखंड सरकार ने किया जब्त – Indian Today 24×7

यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की नैनीताल की करोड़ो की जमीन को उत्तराखंड सरकार ने किया जब्त

देहरादून/नैनिताल

उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह के नाम उत्तराखंड के जिले नैनीताल के सिल्टोना गांव में करोड़ों रुपये की जमीन है।

राजा भैइया ने साल 2007 में अपनी पत्नी भावनी सिंह के नाम से सिल्टोना में 0.555 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। करोड़ों रुपए की जमीन पर जमीन खरीदने के बाद ही तारबाड़ कर दी गई थी। लेकिन जमीन खरीदने के 16 साल बीतने के बाद भी उस जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया था।

उत्तराखंड सरकार के अनुसार उन्हें जिस उद्देश्य से जमीन दी थी वह उद्देश्य पूरा नहीं किया गया। इसी को देखते हुए उनकी जमीन को जब्त करने को लेकर सरकार द्वारा कार्यवाही करते हुए जमीन राज्य सरकार में निहित कर ली गई है। हालाकि अभी तक राजा भैया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ पाई है लेकिन राजनीतिक हलकों में इस करवाई से हड़कंप जरूर मचा हुआ है।

हालांकि राजा भैया की पत्नी भावनी ने इस मामले में कमिश्रर कोर्ट और राजस्व परिषद में अपील की थी। जांच में सामने आया कि भावनी सिंह ने भूमि क्रय करने के दो साल बाद भी उसका उपयोग नहीं किया। नियमानुसार जिस प्रायोजन के लिए उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के लोग जमीन खरीदते हैं, उसे दो साल के भीतर पूरा भी करना होता है। लेकिन अब जमीन राज्य सरकार में निहित कर ली गई है।

गुरुवार को ही सीएम धामी के भुकानून के ने दिशा निर्देशों के चलते मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी राज्य जिलाधिकारियों से इस संबंध में तीन बिंदुओं पर जानकारी मांग रखी है। यहां गौरतलब है कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के लोग अधिकतम सवा नाली जमीन ही खरीद सकते हैं। लेकिन बाहरी राज्यों के लोग अलग-अलग नामों से यहां पर भारी मात्रा में जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *