हरिद्वार की जेल से दो कैदी सीढ़ी की मदद से दीवार फांदकर हुए फरार, जेल प्रशासन के ऊपर लापरवाही को लेकर उठे सवाल

देहरादून/हरिद्वार

जिला कारागार हरिद्वार की जेल से दो कैदी सीढी की मदद से फरार हो गए। कैदियों के भागने की सूचना से हड़कंप मचा है।

दो में से एक कैदी पंकज रुड़की का रहने निवासी है जबकि दूसरा फरार कैदी राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

दोनों जेल से फरार हुए है। बताया जा रहा है कि पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था वहीं राजकुमार विचाराधीन कैदी है।

पुलिस दोनों की तलाश लग गई है। सूत्रों के अनुसार हरिद्वार की जेल में रामलीला हो रही थी और दूसरी तरफ जेल में निर्माण कार्य भी चल रहा था। वहा निर्माण के लिए उपयोग में लाई रही एक सीढी की मदद से दोनों कैदी लोगो का ध्यान हटाके फरार हो गए। हालांकि पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुट गई है,जेल प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *