रामलीला मंचन के दौरान जेल से फरार हुए दो कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की – Indian Today 24×7

रामलीला मंचन के दौरान जेल से फरार हुए दो कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की

देहरादून/हरिद्वार

रामलीला मंचन के दौरान हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

बताया गया कि दोनों फरार कैदियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए फिलहाल जांच का दायरा बढ़ाते हुए टीमों का गठन किया गया है।

बताते चलें कि 11 अक्टूबर को जेल में रामलीला मंचन किया जा रहा था। इस दौरान दो कैदी वानर का रूप धारण कर जेल से फरार हो गए थे। कैदी पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे।

इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *