पुलिस पर किया e रिक्शा चोरी को आए चोरों ने,हालांकि चोरों को पुलिस ने बहादुरी का परिचय दे बदमाशों को भागने पर किया मजबूर

देहरादून/हरिद्वार

बीती रात हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने अपनी साहसिक कार्रवाई से ई-रिक्शा चोरी करने की कोशिश कर रहे बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

शिवालिक नगर क्षेत्र में देर रात संदिग्ध वाहनों को रोकने और पूछताछ करने के दौरान बदमाशों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, लेकिन घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल कुंदन चौहान और होमगार्ड विक्रम द्वारा देवनगर/ सिडकुल की ओर जा रहे ई-रिक्शा और स्कूटी को रात 3 बजे चेकिंग के लिए रोका था इसी दौरान यह वाक्या हुआ।

बाद में घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर SSP परमेंद्र डोभाल ने पहुंचकर पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *