भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव को विशेष तवज्जो देते हुए प्रचार हेतु तीन दर्जन से ज्यादा स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी ने केदारनाथ उप चुनाव के लिए दम खम लगते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है ।

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व ने केदारनाथ उपचुनाव को विशेष तवज्जो देते हुए चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का फैसला किया है जिसके मद्देनजर सूची जारी कर दी गई है ।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को और अधिक गति देते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है ।

सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी स्थान दिया गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के साथ ही सभी पूर्व मुख्यमंत्री,कई पूर्व व वर्तमान मंत्री, विधायकों को भी स्थान मिला है।

सूची संलग्न की गई है देखिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *