ट्रैफिक पुलिस ने लौटाई महिला की खुशी,लाखों के जेवरात से भरा खोया हुआ बैग बरामद कर लौटाया – Indian Today 24×7

ट्रैफिक पुलिस ने लौटाई महिला की खुशी,लाखों के जेवरात से भरा खोया हुआ बैग बरामद कर लौटाया

देहरादून/हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस ने दीपावली जैसे त्यौहार पर एक महिला यात्री की खुशी को और दुगना कर दिया हालांकि उसकी सांस पहले से ही अटकी हुई थी क्योंकि उसका लाखों के जेवरात का बैग खो चुका था लेकिन पुलिस की तत्परता से ढूंढ निकाला गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह रावत निवासी तल्ली भवाली मौलिक हल से हल्द्वानी आ रही थी। और हल्द्वानी रोडवेज पर हेमा देवी का बैग अचानक गायब हो गया जिसमें तीन से चार लाख रुपए के जेवर भी रखे थे।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला यात्री की मदद के लिए पूरी ताकत लगा दी काफी खोजबीन और साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया तो पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र से महिला का बैग प्राप्त कर लिया।

महिला के चेहरे पर खुशियां लौटाने वाले ट्रैफिक कांस्टेबल आकाश कुमार ने जेवरात से भरा बैग मंगल पड़ाव चौकी में महिला को वापस लौटा दिया। जिस पर महिला ने पुलिस और

ट्रैफिक कांस्टेबल आकाश कुमार को विशेष धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *