चारधाम में बर्फबारी से सर्द हुई फ़िज़ाँ,बढ़ गई सर्दी लोगों ने निकाले गर्म कपड़े और रजाई

देहरादून/बदरीनाथ,केदारनाथ

श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में बीते कल रविवार देर शाम 8 दिसंबर को हल्की बर्फबारी के बाद मैदानों का मौसम भी सर्द हो गया है।

बताते चलें कि नवंबर में यात्राकाल समाप्त होने के उपरांत धामों में सर्दी बढ़ गयी थी लेकिन बारिश एवं बर्फबारी नही हुई थी जिसे मौसम की दृष्टि से अच्छा संकेत नही माना जा रहा था।

परन्तु रविवार हुई बर्फबारी से मौसम में अनुकूलता आ रही है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के चार स्वयं सेवक तथा श्री केदारनाथ धाम में दो स्वयं सेवक मंदिर सुरक्षा में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *