हरिद्वार की एक रिहाइश कॉलोनी में देर रात को सीसीटीवी में दिखे गुलदार ने बनाया दहशत का माहौल,क्षेत्र के लोगों ने की वन विभाग से समाधान की गुजारिश

देहरादून/हरिद्वार

सर्दियों का मौसम पास आते आते जंगली जानवरों की आहट शहरी क्षेत्रों में नजर आने लग गई है।

एसे ही एक मामले में हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली के अंतर्गत शिवलोक कॉलोनी फेस-2 बाल्मीकि बस्ती के निकट शनिवार देर रात को सीसीटीवी फुटेज में गुलदार दिखाई दिया।

सीसीटीवी में गुलदार को देख क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है जिसके चलते आवासीय क्षेत्र में रह रहे लोगों में गुलदार को लेकर खौफ बना हुआ है।

वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है कि शिवलोक कॉलोनी शहर की पोश कॉलोनियों में से मानी जाती है, अगर गुलदार की दस्तक शिवलोक में दिखाई दी तो कहीं ना कहीं बच्चों, बुजुर्ग और लोगों की जान खतरे से खाली नहीं है।

है किसी न किसी कारण से लोगों का आना-जाना भी देर रात तक बना ही रहता है।

गुलदार की दस्तक के बाद कहीं ना कहीं कॉलोनी वासियों में भय का माहौल बन गया है।

क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द विभाग को ही बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही समाधान निकालना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *