हिंदी दिवस पर आयोजित की गई साहित्यकारों और शिक्षविदो की बैठक,जिसमे आगामी 1अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में साहित्यरत्न पुरुस्कार की शुरूआत करने की हुई घोषणा

देहरादून

हिन्दी दिवस के अवसर पर सोसायटी आफ मिशन 4G गौ, गंगा, गांव और गायत्री (रजि.) द्वारा साहित्य और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की बैठक संस्कार इंटरनेशनल स्कूल बद्रीपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता बहुप्रतिभा के धनी लेखक, साहित्यकार, शिक्षाविद शालिन सिंह ने की जबकि बैठक का संचालन मिशन 4G के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने द्वारा किया गया।

बैठक में विभिन्न साहित्यिक, कला जगत के लोग भी मौजूद रहे।

इस दौरान हिंदी साहित्य के जाने माने साहित्यकार स्व. चंद्रकुंवर बर्तवाल को भी उनके साहित्यिक योगदान के लिए याद करते हुए शिक्षाविद और कवि कालिका प्रसाद सेमवाल ने उनके स्मरण साझा किए।

लेखिका ईरा कुकरेती ने कविता के माध्यम से हिमालय और हिन्दी के महत्व को लोगों को समझाया हिन्दी काव्य की लेखिका शोभा पाण्डेय ने हिंदी का साहित्य के सृजन में योगदान पर प्रकाश डाला।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे शालिन सिंह ने सभी को अवगत कराया कि मिशन 4G संस्था के साथ मिलकर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार स्वप्न चौधरी सत्येंद्र सिंह जी की स्मृति में साहित्य रत्न पुरस्कार की शुरुआत करने जा रहा है। यह प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा ।

मिशन 4G के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर 24 को बद्रीपुर में एक साहित्यिक कला संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जहां एक ओर साहित्य जगत की महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा वहीं, लगभग दो दर्जन से अधिक उभरते हुए कवियों को अपनी रचनाओं की प्रस्तुति हेतु मंच प्रदान किया जाएगा।

बैठक में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी उपस्थित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों

ने अपने सुझाव दिए। बैठक में डॉ राकेश डंगवाल, आसिमा आनंद, ज्योतिका पाण्डेय, पूनम रावत, राकेश उनियाल, वीश्रकेश सुन्दरम, गीतांजलि ढौंढियाल, डॉ राकेश उनियाल, जीसी पाण्डेय एवं मिशन 4G के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *