ग्रामीण को अपना शिकार बनाने वाले गुलदार को पकड़ने का प्लान रेडी,दो एक्सपर्ट शिकारी गुलदार को ट्रेंकूलाइज्ड करने को बंदूक और आवश्यक साजोसामान के साथ मौके पर

देहरादून/पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल के गजल्ड गांव के एक ग्रामीण को अपना शिकार निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार से मुक्ति के लिए पौड़ी जिला प्रशासन व वन विभाग पूरी तरह से सक्रिय एवं सतर्क नजर आ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमखोर गुलदार को मारने की स्वीकृति मिलने के उपरांत सभी विभागीय आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, जबकि जिलाधिकारी स्वयं मामले की लगातार निगरानी कर अपडेट ले रहे हैं।

डीएम स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों के क्रम में गांव की सुरक्षा और रात्रिकालीन सतर्कता को ध्यान में रख पहले ही गांव में दो अतिरिक्त फोकस लाइटें लगा दी गयी हैं।

प्रशासन द्वारा पशुपालकों के पशुओं हेतु चारे की आपूर्ति भी की जा रही है। साथ ही, मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित परिवार को प्रदान की जाने वाली अग्रिम सहायता राशि बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

वन विभाग के एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार को पकड़ने और उसकी गतिविधियों पर निगरानी हेतु पिंजरा, कैमरा ट्रैप व ड्रोन तैनात किये गये हैं। इसके अलावा गुलदार को शूट करने के लिए मचान तैयार कर वन विभाग के दो अनुभवी शूटरों की तैनाती कर दी गयी है, जो लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखते हुए

आश्वस्त किया है। गुलदार से उत्पन्न संकट की समाप्ति को हर स्तर पर कार्य सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *