नए डीएम की ताजपोशी के बाद नगर निगम में व्यवस्था परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने वाले पर लगाया 1 लाख का अर्थदण्ड

देहरादून

नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्ताई का असर दिखने लगा है। उनकी सख्ताई के चलते हरकत में आई नगर निगम की मशीनरी हरकत में दिख रही है। जिलाधिकारी द्वारा सख्त निगरानी के निर्देशों के बाद सक्रिय हुई नगर निगम की पैट्रोलिंग टीम।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी कर रहे हैं पैट्रोलिंग, कम्पनियों के पार्किगं स्थलों एवं रूटों का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कूड़ा उठान हेतु अनुबन्धित कम्पनियों के निर्धारित संख्या में वाहन न पाए जाने पर नोटिस दिए।

पुरानी तहसील में बने गार्बेज प्वांईट को किया गया साफ, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने पर भारी अर्थदण्ड की दी गई चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *