पंचायत चुनाव के रिजल्ट आने के बाद चमोली में मात्र 21 साल की ग्राम प्रधान बनकर इतिहास रचा प्रियंका नेगी ने

देहरादून/गैरसैंण (चमोली)

उत्तराखण्ड के चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट ने पंचायत चुनाव में इतिहास रच दिया है। मात्र 21 वर्ष की आयु में प्रियंका नेगी की ग्राम प्रधान चुना गया है, प्रियंका को जिले में अब तक की सबसे कम उम्र की प्रधान माना जा रहा है।

प्रियंका ने हाल ही में राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है और अब वह अपने गांव की जिम्मेदारी संभालेंगी।

दरअसल उनके पिता राजेंद्र नेगी पहले दो बार सारकोट ग्राम सभा के प्रधान रह चुके हैं। इस तरह, प्रियंका अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।

बताते चलें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारकोट गांव को गोद लिया हुआ है, जिससे यह ग्राम विकास के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *