छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में एक और छात्र की गई जान,पुलिस ने तीन छात्रों को किया गिरफ्तार

देहरादून

दून में शिक्षण संस्थाओं में काफी लंबे समय से गुटबाजी और रंजिश के चलते लगातार आपसी संघर्ष में कई छात्रों की जान जा चुकी है। फिर से प्रेमनगर क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में एक और छात्र की जान चली गई है।

सोमवार 23 मार्च 2026 की रात को केहरी गांव में हुई खूनी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय छात्र दिव्यांशु जाटराना ने इलाज के दौरान जान चली गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

प्रेमनगर पुलिस को घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दिव्यांशु जाटराना (पुत्र अमित जाटराना, निवासी ग्राम अथाई, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, (हाल पता प्रेमनगर, देहरादून) को पहले सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया लेकिन अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने के चलते पुलिस ने अपने वाहन से युवक को दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते दिनांक 23/03/2026 को दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी। अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

*हिरासत में लिए गये अभियुक्त ..

1- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष *( BBA 2nd year का छात्र)*

2- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष *(b.tech 3rd ईयर का छात्र)*

3- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष *(B.tec 3rd ईयर का छात्र)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *