बिग न्यूज. मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित, सीएम धामी ने दी बधाई बोले सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का कर रही प्रयास

देहरादून

उत्तराखंड को मत्स्य पालन हेतु बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से पुरस्कृत करने के लिए चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड को हिमालई और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है।

यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायती राज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार के लिए मत्स्य विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा है कि सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *