देहरादून मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली…
Category: वायरल न्यूज़
देहरादून/मुनस्यारी उत्तराखंड के सीमांत गांवों में जल्द मोबाइल फोन की घंटी की आवाज सुनाई देगी। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी गांवों में तीन जगह बीएसएनएल के टावर लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। हालांकि अब तक इन क्षेत्रों में संचार का माध्यम मात्र सेटेलाइट फोन ही थे। क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार तीनों टावरों के लिए मई से सामग्री पहुंचने लगेगी और उसके बाद इसी साल ग्रामीणों के साथ ही सेना, आइटीबीपी के जवानों व सीमा सड़क संगठन के कार्मिकों को इसका लाभ मिलने लगेगा। विश्व प्रसिद्ध मिलम ग्लेशियर आने वाले पर्यटकों को भी दुर्गम क्षेत्र में संचार की सुविधा प्राप्त होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्तोली, बुर्फ और रिलकोट में बीएसएनएल अपने टावर लगाएगा। जिससे 14 गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी के मोबाइल पर सिग्नल आएंगे। चीन सीमा लगे ये भारतीय गांव अभी तक संचार सुविधा से वंचित रहे हैं। ग्रीष्मकाल में अपने मूल गांवों में लौटने वाले मुनस्यारी तहसील के इन गांवों के लोग संचार के मामले में छह माह तक देश-दुनिया से कटे रहते हैं। सुरक्षा बलों के पास सेटेलाइट फोन की सुविधा है। आपातकालीन स्थिति में ग्रामीण भी सुरक्षा बलों के सहयोग से सेटेलाइट फोन से अपने स्वजन को संदेश भेजते रहे हैं। क्षेत्रीय लोग इस बात की मांग वर्षो सेक्सक्रेट रहे हैं, अब केंद्र सरकार देश के ऐसे गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विकसित कर रही है और अब प्रशासन की बात पर यकीन कर लिया जाए तो इसी साल यहां के निवासियों को संचार की सुविधा मिल जाएगी। एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह के मुताबिक धारचूला तहसील के कुछ हिमालयी गांवों में संचार सेवा शुरू भी कर दी गई है। और अब जल्दी ही मुनस्यारी तहसील के 14 गांवों को भी सुविधा मिलने लगेगी। पूरी तरह से कनेक्टविटी मिलने के बाद मिलम, ल्वा, मर्तोली, बुर्फ, टोला, खिलाच, रिलकोट, लास्पा, पांछू, गनघर, बिल्जू, सुम्तू, रालम आदि गांवों को इसका फायदा होगा और खुद को दुनिया के साथ जोड़ने में इनको कामयाबी मिल जाएगी।
देहरादून/मुनस्यारी उत्तराखंड के सीमांत गांवों में जल्द मोबाइल फोन की घंटी की आवाज सुनाई देगी। मुनस्यारी…
नैनीताल हाईकोर्ट ने दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई में सरकार से पूछा कि आने वाले मानसून के लिए क्या क्या तैयारियां की गई हैं
देहरादून/नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नंधौर, गौला, कोसी, गंगा, दाबका सहित अन्य नदियों में बरसात के…
दिल्ली मे होने वाली राष्ट्रीय परिषद बैठक में उत्तराखंड से करेंगे 250 पार्टी प्रतिनिधि शिरकत..महेंद्र भट्ट
देहरादून भाजपा की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद बैठक में प्रदेश से 250 पार्टी प्रतिनिधि…
मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का हो व्यापक उपयोग,स्वीप गतिविधियों के लिए विस्तृत कैलेंडर जारी…मुख्य निर्वाचन अधिकारी
देहरादून आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान हेतु प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया तंत्र को मजबूत किए जाने…
केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टनकपुर में 2217 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
देहरादून/टनकपुर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को टनकपुर में 2217 करोड़ की…
वनभूलपुरा हिंसा के दौरान हुए नुकसान ढाई करोड़ की वसूली होगी मास्टरमाइंड मालिक से
देहरादून/हल्द्वानी उत्तराखंड के बनभूलपुरा उपद्रव के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से हिंसा के दौरान हुए पूरे नुकसान…
हल्द्वानी दंगों को लेकर सीएम सख्त,नैनीताल जिला प्रशासन ने हल्द्वानी के 125 लोगों के 127 शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित, एसएसपी को दिए निर्देश
देहरादून हल्द्वानी दंगों में लिप्त अराजक तत्वों से धामी सरकार सख्ती से निपटने की तैयारी कर…
हल्द्वानी के बनभूलपुरा उपद्रव के मास्टर माइंड मलिक को दिल्ली और उत्तराखंड की पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के दौरान दिल्ली में अरेस्ट
देहरादून / नई दिल्ली आखिरकार हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के…
किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के शाकुंभरी देवी मंदिर प्रांगण के शुक्रताल से होगा… जोगिंदर पुंडीर
देहरादून भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर द्वारा किसान मोर्चा के…