मुख्य सचिव ने सहस्त्रताल कुश कल्याण घटना की मेजेस्ट्रियल जांच को दिये आदेश,गढ़वाल आयुक्त बनाए जांच अधिकारी

देहरादून/उत्तरकाशी

प्रदेश की मुख्य सचिव ने घटना का संज्ञान लेते हुए की निष्पक्ष जांच कर तत्काल रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के दिए हैं निर्देश।

बताते चलें कि उत्तरकाशी के सहस्त्रताल में हुई इस घटना में 09 ट्रेकरों की मौत हो गई थी,जबकि वायु सेना के साथ साथ ही कई रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए ट्रैकर्स ये में से 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया था।

वही आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि जिन ट्रैक रूटों पर इस प्रकार की घटनाएं हो रही है उन ट्रैक रूटों को ट्रेकिंग के लिए बंद करना चाहिए वहां पर भविष्य में कोई ट्रैकिंग ना हो।

यदि ट्रेकिंग एजंसियों के पास एक्सपर्ट गाइड नही हो तो उनको एक्सपर्ट गाइड लेकर ही ट्रैकर्स टीमों के साथ भेजना चाहिए,जिनको मौसम सहित अन्य विभिन्न जानकारियां हो और वे अनुभवी भी हो ताकि इस प्रकार घटनाऑ की पुनरावृत्ति त्न होने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *