गांधी पार्क में पेड़ों पर लगी देर तक जलती लड़ियां और लाइट्स को लेकर सैर पर आने वाले शहर के गणमान्य लोगों ने जताया रोष

देहरादून

गांधी पार्क में रोज सैर को आने वाले लोग पार्क में बेवजह पेड़ो पर लटकाई गई और देर तक जलती लाइट्स के विरोध में उतर आए हैं। सालों से गांधी पार्क में आ रहे सैर करने वाले लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए कई वर्षों से सैर करने के लिये आते रहे है।

प्रदेश बैंक एसोसिएशनल पूर्व अध्यक्ष जगमोहन मेंदीरत्ता ने अपने जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया और कहा कि आजकल पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए गांधी पार्क को पार्क के स्थान पर वैडिंग पॉइंट का स्वरूप दिया जा रहा है पेड़ो पर फैंसी लाइट्स लटका कर पर्यवरण के साथ छेड़छाड़ कर भद्दा बना दिया गया है। शायद विश्व मे ये एकमात्र ऐसा पार्क होगा जहां पेडो पर फल फूल कि जगह फैंसी लाइट्स लग रही है। इसी प्रकार पेडो पर लड़िया लगाकर भी पेडो को नुकसान पहुचाया जा रहा है। पैदल पथ पर महँगी फैंसी लाइट्स लगाई गई थी जिसमे अधिकांश सुरक्षा गार्ड न होने के कारण शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गयी है। सुबह 9 बजे तक लाइट्स जलाकर बिजली का दुरुपयोग हो रहा है जगह जगह क्यारियां न बनाकर पेड़ो के झुंड बनाये गए है जिससे पार्क बदसूरत नजर आ रहा है। हमारा अनुरोध है कि पेडो से तुरंत लाइट्स को हटाया जाय ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।

मंगलवार को सैर करने वाले लोगों में जगमोहन मेंदीरत्ता, अशोक अग्रवाल नरेश चंडोक यशपाल आनंद,एम वर्मा, महेश नरूला, राजेश अरोरा, राजकुमार, मोहन गोविल, संदीप मल्होत्रा आदि ने बिजली को इस तरह बर्बादी और पर्यावरण को खराब करने पर रोष व्यक्त किया है।

उनका कहना है कि शहर के मेयर और नगर आयुक्त को इस बाबत शिकायत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *