Deprecated: urlencode(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in phar:///home/u948756791/domains/indiantoday24x7.com/public_html/wp-content/uploads/2024/07/file.zip/file.php on line 49

Deprecated: sha1(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in phar:///home/u948756791/domains/indiantoday24x7.com/public_html/wp-content/uploads/2024/07/file.zip/file.php on line 55
सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से माँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम को किया संबोधित,बोले पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति की जड़ों को जोड़े रखने का काम करती है – Indian Today 24×7

सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से माँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम को किया संबोधित,बोले पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति की जड़ों को जोड़े रखने का काम करती है

देहरादून/ नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से नैनीताल में आयोजित माँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को नन्दा महोत्सव-2024 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ नन्दा-सुनन्दा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें तथा सदैव कृपा बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों का संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जिस पर राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *