भारतीय वायु सेना प्रमुख ए पी सिंह से मिलकर अभिभूत डीडीए निदेशक संदीप सर बोले मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अविस्मरणीय क्षण

देहरादून

हैदराबाद में हुई इंडियन एयर फोर्स की पासिंग आउट परेड के दौरान संदीप सर दून डिफेन्स अकाडमी के निदेशक संदीप गुप्ता को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मिलने का मौका मिला।

अपने अनुभव साझा करते हुए संदीप गुप्ता ने कहा कि भारतीय वायु सेना प्रमुख एपी सिंह हमेशा से उनके प्रेरणा स्रोत रहें हैँ और उनसे मिलना बड़े सौभाग्य कि बात है और उनसे मिलने का मौका बहुत ही अद्भुत था।

उन्होंने बताया कि इस पीओपी में बहुत सारे डीडीए डायमंड्स का हिस्सा बन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए है। साथ ही आईएमए की पासिंग आउट में भी बहुत सारे डीडीए डायमंड्स ने अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में अधिकारी बने।

संदीप गुप्ता ने बताया कि डीडीए ने पिछले बीस सालों में 14 हजार से ज्यादा युवा तैयार कर इंडियन आर्म्ड फ़ोर्स को तैयार करके दिए हैँ और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *